सागर में टोल फ्री की मांग नहीं मानी तो बिजली कटवा दी? टोल प्रबंधन के गंभीर आरोप

सागर में टोल फ्री की मांग नहीं मानी तो बिजली कटवा दी? टोल प्रबंधन के गंभीर आरोप

सागर। सागर-कानपुर हाईवे स्थित कर्रापुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर बिजली विभाग और टोल प्रबंधन के बीच विवाद का मामला सामने आया है। टोल प्रबंधन का आरोप है कि बंडा में पदस्थ बिजली विभाग के अधिकारी मयंक कुमार मरकाम ने अपने विभाग से जुड़े निजी एवं अन्य वाहनों को टोल फ्री निकालने का दबाव बनाया। नियमों का हवाला देकर मना करने पर कथित रूप से कर्रापुर टोल प्लाजा की बिजली सप्लाई कटवा दी गई, जिससे करीब 14 से 15 घंटे तक टोल प्लाजा की बिजली बंद रही और संचालन प्रभावित हुआ।

टोल प्लाजा मैनेजर मनोज कुमार तोमर ने बताया कि विभागीय वाहन को नियमानुसार टोल में छूट दी जाती है, लेकिन निजी एवं अन्य कमर्शियल वाहनों को बिना टोल निकाले जाने की मांग स्वीकार नहीं की गई। इसके बाद विवाद हुआ और कुछ देर बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। उनका आरोप है कि इससे टोल प्लाजा पर लंबे समय तक तकनीकी समस्याएं बनी रहीं।

वहीं बंडा के बिजली विभाग के अधिकारी मयंक कुमार मरकाम ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि टोल प्लाजा की बिजली बकाया बिल के कारण काटी गई थी। उन्होंने कहा कि टोल फ्री वाहन निकालने जैसी कोई बात नहीं है।

इस संबंध में कर्रापुर के बिजली विभाग के अभियंता रामनिवास आदिवासी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

टोल प्रबंधन ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

Previous article​MP में पास हुआ UCC: बहुविवाह बंद, लिव-इन के कड़े नियम लागू
खबर का असर .कॉम
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here