लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: बिजली कंपनी के इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 7.16 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

0

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: बिजली कंपनी के इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 7.16 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इंदौर। मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के इंदौर स्थित निवास और अन्य ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की गई जांच में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति, फैक्ट्रियां, मकान, कार्यालय, ज्वेलरी और नकदी का खुलासा हुआ है।
जांच में सामने आया कि 33 वर्षों की नौकरी के दौरान सेमिल की कुल वैध आय करीब 2 करोड़ रुपये रही, जबकि उन्होंने लगभग 6.5 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए। लोकायुक्त के अनुसार उनके पास 7.16 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिली है, जो उनकी ज्ञात आय का करीब 258 प्रतिशत है।
लोकायुक्त की कार्रवाई में इंदौर की सिलिकॉन सिटी में तीन मंजिला मकान, पीथमपुर और धार के औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर निर्माण की कई फैक्ट्रियां, परिवार के सदस्यों के नाम पर कंपनियां और करोड़ों रुपये के औद्योगिक प्लॉट मिले हैं। इसके अलावा कार्यालय भवन, ओमेक्स सिटी में प्लॉट, 15 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार तथा मुरैना में दो मंजिला मकान भी जांच के दायरे में आए हैं।
लोकायुक्त की टीम सभी दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here