बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा लगाने की मांग तेज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

0

टीकमगढ़। बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच के अध्यक्ष पी.एस. बुंदेला ने टीकमगढ़ जिले के विधायक यादवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड के गौरव, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कम आयु से लेकर जीवन के अंतिम वर्षों तक स्वराज और धर्म की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया तथा बुंदेलखंड को स्वतंत्र पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि महाराजा छत्रसाल ने मुगलों के विरुद्ध अनेक युद्ध लड़े और अपनी वीरता का परिचय दिया। साथ ही बुंदेलखंड एवं ओरछा क्षेत्र के मंदिरों की रक्षा में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच ने मांग की कि ऐसे महान योद्धा और बुंदेलखंड के प्रेरणास्रोत महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा टीकमगढ़ के किसी प्रमुख चौराहे पर स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक यादवेंद्र सिंह ने मंच के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि इस मांग को पूरा कराने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे और संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here