विश्वविद्यालय: शोधार्थी अजय कुमार विश्वकर्मा का पीजीटी व्याख्याता परीक्षा-2026 में हुआ चयन
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के शोधार्थी अजय कुमार विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग पीजीटी व्याख्याता परीक्षा-2026 में छठा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और विभाग का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर ने चयनित शोधार्थी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रो. कालीनाथ झा ने इसे विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानते हुए शोधार्थी अजय को शुभकामनाएं देते हुए दुष्यंत कुमार की प्रसिद्ध पंक्तियां उद्धृत की “कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो” । साथ ही उन्होंने कहा कि अजय की उपलब्धि विभाग के भावी शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। अजय विश्वकर्मा वर्तमान में थारू जनजातीय समुदाय पर शोध कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भी वे राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की चयन प्रक्रियाओं में साक्षात्कार तक पहुंच चुके हैं। अजय कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और मित्रों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर इतिहास विभाग के आशु अहिरवार, भूगोल विभाग के मनीष गुप्ता, शिक्षा विभाग के शशांक नागदेव सहित पूजा लोधी, नेहा मालवीय, राकेश गोयल, निखिल शुक्ला और अन्य शोधार्थियों ने अजय कुमार को बधाई एवं शुभकामानाएं दी |


