नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स घोटाले की जांच तेज, 460 से ज्यादा संदिग्ध खाते रडार पर

0

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स घोटाले की जांच तेज, 460 से ज्यादा संदिग्ध खाते रडार पर

भोपाल। नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक ऑडिट में 460 से अधिक ऐसे खाते चिन्हित किए गए हैं, जिनमें टैक्स निर्धारण और रिकॉर्ड संधारण में गड़बड़ी की आशंका है।
सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि कई प्रभावशाली लोगों की संपत्तियों का वास्तविक क्षेत्रफल रिकॉर्ड में जानबूझकर कम दर्ज किया गया। इससे नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। वहीं कुछ मामलों में निगम के खजाने में राशि जमा हुए बिना ही टैक्स क्लियरेंस की रसीदें जारी किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सबसे अधिक करीब 130 संदिग्ध खाते जोन-1 के वार्ड-3 में मिले हैं। इसके अलावा जोन-2, 6, 7, 10, 13 और 17 की फाइलें भी जांच के दायरे में हैं।
राजस्व विभाग अब सभी संदिग्ध खातों का ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड मिलान कर रहा है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि रिकॉर्ड में बदलाव किस स्तर पर किया गया और इसमें किन अधिकारियों या कर्मचारियों की मिलीभगत रही। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here