भोपाल में विधायक गोलू शुक्ला से भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की सौजन्य भेंट

0
भोपाल में विधायक गोलू शुक्ला से भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की सौजन्य भेंट

सागर/भोपाल। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायक गोलू शुक्ला से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों, आगामी कार्यक्रमों तथा समसामयिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान श्री गोलू शुक्ला ने रिशांक तिवारी को मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने गोलू शुक्ला को उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाली 24वीं सनातन कांवड़ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।

चर्चा के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसरोकारों से जुड़े विषयों तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं जनसेवा के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली सनातन कांवड़ यात्रा इस वर्ष अपने 24वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी बनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here