कलेक्टर के निर्देश पर अवैध बीज भण्डारण पर एफआईआर दर्ज

0

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध बीज भण्डारण पर एफआईआर दर्ज

सागर। कलेक्टर प्रमिभा पाल के निर्देश पर आलोक टेडर्स प्रो आलोक जैन जरूआखेडा में सोयाबीन बीज का अवैध एवं नकली भंडारण एवं पैकिग करते हुए पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा दिनांक 29/06/2026 को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल  के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमन मिश्रा , उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन मैं अवैध बीज विक्रय की रोकथाम हेतु जुरूआखेड़ा मै अवैध सोयाबीन बीज के व्यापार की जानकारी प्राप्त हुई थी । जिस पर आलोक ट्रेडर्स जरूवाखेड़ा की गोदाम में औचिक निरीक्षण किया गया। गोदाम में 40 किलो ग्राम की पैकिंग में 29 बैग सोयाबीन मशीन द्वारा पैक अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल ललितपुर की बोरी में पाया गया एवं अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल की नवीन 116 खाली बोरी गोदाम स्थल पर पाई गई । लगभग 100 जूट के बोरे 50 किग्रा के सोयाबीन का कच्चा माल पाया गया। जिस पर बीज गुण नियंत्रण आदेश के तहत करवाईं की गई।

अन्नपुर्णा ब्रांड अन्नपूर्णा दल मिल के नाम का दुरूपयोग

अवैध बीज की मशीन से सील पैकिंग बोरी अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल ललितपुर लिखी हुई बोरी गोदाम में पाई गई। बोरी पर दर्ज मोबाइल नबंर पर फोन लगाने पर वह मोबाइल नंबर श्री अमित जैन ललितपुर का होना पाया गया। उनके द्वारा बताया गया कि अन्नपुर्णा दाल मिल प्रतिष्ठान का व्यापार विगत 5 वर्ष पूर्व ही बंद कर दिया गया है। संबंधित द्वारा प्रतिष्ठान के नाम एवं मोबाइल नबंर का दुरूपयोग किया गया है जिस पर कठोरतम कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान श्री एम के प्रजापति परियोजना संचालक आत्मा, श्री अनिल राय अनुविभागीय अधिकारी कृषि,  श्री अंकित रावत सहायक संचालक कृषि, श्री जे. एल. विश्वकर्मा, श्री भूपेंद्र राजपूत तकनीकी सहायक एम सागर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here