सर्जरी के बाद मनी सिंह गुरोन के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, अगले सप्ताह भोपाल में होगा चेकअप
सागर। शिवसेना के राज्य संगठक एवं सतनाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जनसेवक मनी सिंह गुरोन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। हाल ही में भोपाल स्थित अपोलो हॉस्पिटल में प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विवेक तिवारी द्वारा उनके कूल्हे (हिप) की सफल सर्जरी की गई थी।
सर्जरी के बाद मनी सिंह की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और वे अब धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर चुके हैं। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक बेड रेस्ट की सलाह दी है, लेकिन उनके तेजी से हो रहे रिकवरी को देखकर चिकित्सक भी संतुष्ट हैं।

डॉ. विवेक तिवारी ने अगले सप्ताह उन्हें भोपाल स्थित अपोलो हॉस्पिटल में फॉलोअप जांच के लिए बुलाया है, जहां उनके टांके काटे जाएंगे। इसके बाद उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर सामान्य दिनचर्या में लौटने की उम्मीद है।
मनी सिंह गुरोन ने अपनी सफल सर्जरी और बेहतर उपचार के लिए डॉ. विवेक तिवारी एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली, सरलता और समर्पण की सराहना की है।


