सागर कोतवाली क्षेत्र में 8.5 लाख की चोरी का मामला, सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं, SP से शिकायत

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई करीब 8.5 लाख रुपये की जेवरात चोरी के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि चोरी करने वालों के नाम, मोबाइल नंबर और सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है।

Ad 1

मोतीनगर वार्ड निवासी हरीश पटेल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 7 मई की रात बदमाश उनके घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक मूर्तियां सहित करीब 8.5 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने सागर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही संदिग्ध आरोपियों के नाम और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए थे, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर में अज्ञात चोर दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी गई।

हरीश पटेल ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद अब आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे हैं और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here