पटवारी निलंबित : तहसील न्यायालय के आदेश के अमल में लापरवाही पर कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्यवाही

0
पटवारी निलंबित : तहसील न्यायालय के आदेश के अमल में लापरवाही पर कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्यवाही
सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिपेक्ष्य में पटवारी छत्रपाल सिंह राजपूत, पुरा शाहगढ़ प.ह.नं. 25, तहसील शाहगढ़ (तत्कालीन हल्का पटवारी बरायठा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शाहगढ़ में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में बगरौधा निवासी आवेदक द्वारा आवेदन दिया गया कि उसकी भूमि हेतु राजस्व प्रकरण में न्यायालय तहसीलदार शाहगढ़ द्वारा पारित आदेश  अमल हल्का पटवारी द्वारा नहीं किया गया।
 अभिलेख की जांच के दौरान पाया गया कि उक्त समय में तत्कालीन हल्का पटवारी बरायठा छत्रपाल सिंह राजपूत द्वारा सम्बंधित आदेश के अमल की कार्यवाही विधिपूर्वक नहीं की गई और जानबूझकर लापरवाही बरती गई। यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और कार्य के प्रति अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग बन्डा द्वारा पटवारी छत्रपाल सिंह राजपूत, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि राजस्व से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी और राजस्व अधिकारी समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here