शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 5 की मौके पर मौत

0

शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार, 5 की मौके पर मौत

Ad 1

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरी वापसी को मातम में बदल दिया। नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास तेज गति से आ रही टवेरा और अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बुधनी में आयोजित एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। टवेरा में सवार लोग बुधनी से महेंद्रवाड़ी गांव की ओर जा रहे थे। आंचलखेड़ा के पास सामने से आ रही अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पार करने के दौरान दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इन लोगों की हुई मौत
इस दर्दनाक हादसे में शुभम मोरप्पा (18) पिता सुखराम, विनीत यादव (22) पिता मोहन यादव, साहिल यादव (19) पिता हरगोविंद यादव, हरि सिंह (57) पिता गणेशराम यादव—सभी निवासी महेंद्रवाड़ी—और संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति निवासी ठाकुर मोहल्ला (माखननगर) की मौत हो गई।
घायलों का चल रहा इलाज
हादसे में अमन यादव (20) पिता केशव प्रसाद यादव, विनोद उइके (22) पिता भोलाराम उइके, भारत यादव (23) पिता दामोदर यादव, आकाश इवने (25) पिता मुन्नालाल इवने, देवांश इवने (15) पिता राम गोपाल इवने, सुमित (20) पिता सुखराम मोरप्पा—सभी निवासी ग्राम महेंद्रवाड़ी, थाना माखननगर—और राजेश धुर्वे (35) पिता राम भरोस धुर्वे निवासी ग्राम ताकू, थाना केसला घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here