सागर के नरयावली में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, हाई लेवल बैठक हुई

0

 

Ad 1

सागर-नरयावली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित नरयावली प्रवास की तैयारियों को लेकर आज विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता एवं एसडीएम सागर अमन मिश्रा की उपस्थिति में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

सोमवार दोपहर 12 बजे सांदीपनि विद्यालय नरयावली में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक प्रदीप लारिया ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कार्यक्रम गरिमामय और सुव्यवस्थित हो।

बैठक में एसडीएम सागर, सीईओ जनपद (सागर/राहतगढ़), नायब तहसीलदार एवं पटवारी, ईई/एसडीओ (PWD, PHE, RES), डीजीएम/मैनेजर (BDC), सीएमओ (मकरोनिया, कर्रापुर), बीईओ, बीआरसी स्थानीय प्राचार्य सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात विधायक श्री लारिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सांदीपनि विद्यालय के समीप प्रस्तावित स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।
विशाल जनसमूह की बैठक व्यवस्था, मंच की सुरक्षा और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया गया।
मुख्यमंत्री जी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए सांदीपनि विद्यालय के सामने चिन्हित स्थल पर तकनीकी मापदंडों की जांच की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नरयावली दौरा 23 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर सकते हैं और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

एसडीएम अमन मिश्रा ने संबंधित विभागों को 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक तैयारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here