नरवाई जलाने पर प्रशासन की सख्ती, एफआईआर दर्ज,कलेक्टर के निर्देश पर हो रही प्रभावी कार्यवाही
सागर। जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने सख़्त रुख़ अपनाया है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस प्रकार की घटना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसी परिपेक्ष्य में खेतों के नरवाई जलने पर खुरई तहसील स्थित ग्राम टीहर में बृजेन्द्र सिंग लोधी, निहाल सिंह लोधी एवं दीपेश सिंह लोधी पर थाना खुरई में एफआईआर दर्ज की गईं।
किसानों से नरवाई न जलाने की अपील
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे खेतों में नरवाई फसल की कटाई के बाद बचा अवशेष न जलाएं। नरवाई जलाने से न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। इसके अलावा इससे आसपास के इलाकों जंगल में आग लगने का भी खतरा बना रहता है। उन्होंने किसानों को नरवाई के निस्तारण के लिए वैकल्पिक उपाय जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर का उपयोग, जैविक खाद बनाने, मल्चर मशीन का उपयोग करने या कंपोस्टिंग विधि से अवशेषों को नष्ट करने की सलाह दी है।


