जिला अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद चोर,पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

0

जिला अस्पताल से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद चोर,पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

Ad 1

सागर। जिला अस्पताल में एक बार फिर मोटरसाइकल चोरी की वारदात सामने आई है और हर बार की तरह इस बार भी चोरी दिन दहाड़े हुई है दरअसल घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है वहीं चोरी का सीसीटीवी शनिवार की दोपहर 12 बजे सामने आया है जानकारी के अनुसार ग्राम हलउ का रहने वाला संतोष कुशवाहा अपनी पत्नी को अस्पताल इलाज के लिए लेकर आया था अस्पताल परिसर में अपनी बाइक क्रमांक MP 04 NR 1447 हीरो होंडा की पेंशन प्लस खड़ी करके अंदर चला गया कुछ समय बाद उसने आ कर देखा तो बाइक गायब थी तत्काल संतोष ने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज निकाले जिसमें एक चोर बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है सीसीटीवी मिलने के बाद संतोष अस्पताल चौकी गया लेकिन उसे वहां कोई नहीं मिला जिसकी वजह से वह पुलिस को सूचित नहीं कर पाया संतोष का कहना है कि अगर पुलिस समय पर मिल जाती तो शिकायत दर्ज हो जाती और आरोपी चोर की तलाश शुरू हो जाती फिलहाल उसे उम्मीद बाइक उसे जल्द मिल जाएगी लेकिन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से चोर के पकड़े जाने में समय लग सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here