मकरोनिया डीजे हादसे में विधायक और प्रशासन की संवेदनशीलता सराहनीय: मनी सिंह गुरोन

मकरोनिया डीजे हादसे में विधायक और प्रशासन की संवेदनशीलता सराहनीय: मनी सिंह गुरोन

Ad 1

सागर। मकरोनिया क्षेत्र में विगत दिनों हुई दुखद घटना के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने पर शिवसेना के मध्यप्रदेश राज्य संघटक मनी सिंह गुरोन (MSG) ने क्षेत्रीय विधायक और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है

मनी सिंह गुरोन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हादसे के बाद नरयावली विधानसभा के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने जिस संवेदनशीलता के साथ शोकाकुल परिवार की मदद की, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने मकरोनिया थाना प्रभारी (टीआई) और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश शर्मा की कार्यप्रणाली की भी सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने बेहद सूझबूझ का परिचय दिया, जिसके चलते चक्काजाम की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सका और यातायात सुचारु हुआ।

दरअसल मकरोनिया के कृष्णानगर क्षेत्र में हनुमान प्रकटोत्सव की शोभायात्रा के दौरान गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। डीजे वाहन पर लगा साउंड सिस्टम का लोहे का फ्रेम अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर आर्यन की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।

इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गुरोन ने कहा कि पीड़ित परिवार पर आए दुखों के पहाड़ की भरपाई करना तो संभव नहीं है, लेकिन पूरा मकरोनिया क्षेत्र इस संकट में उनके साथ खड़ा है। शिवसेना नेता मनी सिंह ने अपनी ओर से शोकाकुल परिवार को 5100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने विधायक प्रदीप लारिया के जनहितैषी रुख की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जनप्रतिनिधि और प्रशासन का ऐसा समन्वय ही समाज में विश्वास बनाए रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here