8 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को सागर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

8 साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को सागर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर। पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बहेरोल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार उइके तथा एस.डी.ओ.पी. श्री प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा अपराध क्रमांक 57/18 धारा 324 भादवि में पिछले 08 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

थाना बहेरोल में दर्ज उक्त प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे थे साथ ही मुखबिर तंत्र को भी लगाया गया था इसी के परिणाम स्वरूप पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर मौजूद है।

गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही थाना स्तर पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी दिलीप पिता बालकिशन सोंर, उम्र 38 वर्ष, निवासी नीमोन थाना बहेरोल को घेराबंदी कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय बण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे उपजेल बण्डा दाखिल कराया गया।

विशेष योगदान
इस सफल कार्यवाही में थाना बहेरोल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में टीम के सदस्य—
सउनि नाथूराम दोहरे,
प्रधान आरक्षक 862 राजेश पाण्डेय,
प्रधान आरक्षक 936 दयाराम पटेल,
आरक्षक 1063 विवेक भार्गव,
आरक्षक 1776 पुष्पेन्द्र जादौन,
आरक्षक 1105 अनिल पटेल,
आरक्षक 1760 विकास ठाकुर
का सराहनीय योगदान रहा।

सागर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी फरार अपराधी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here