डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग का दबदबा: 16 छात्रों ने पास की CSIR-NET
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान (Applied Geology) विभाग ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित CSIR-UGC NET दिसंबर 2025 के परिणामों में विभाग के 16 छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। इस बड़ी उपलब्धि ने विश्वविद्यालय को देश में भूविज्ञान के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पुनः स्थापित किया है।
जेआरएफ और लेक्चरशिप में मारी बाजी
विभाग के छह मेधावी छात्रों ने प्रतिष्ठित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल की है, जिनमें अखिल भारतीय स्तर पर शानदार रैंक प्राप्त करने वाले छात्र शामिल हैं:
* अनुरूपा मिश्रा: AIR 15
* अभिश्रुति हांडिक: AIR 39
* शाश्वत सिन्हा: AIR 46
* आकाश चौबे: AIR 68
* अंशकिता सेजल: AIR 69
* रोहित वर्मा: AIR 105
इसके साथ ही साक्षी पंजवानी और अनूप के. ने लेक्चरशिप (Assistant Professor) के लिए पात्रता हासिल की है।
पीएचडी श्रेणी में 8 चयन
नेट परीक्षा की पीएचडी श्रेणी में भी विभाग का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसमें यश कुमार रजक, राकेश काले, निशांत सिन्हा, संस्कृति झा, अनंदु वीएस, हर्षवर्धन ठाकुर, हर्षित मिश्रा और अभिषेक दास ने सफलता प्राप्त की है।
“यह उपलब्धि विभाग के सशक्त शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे परिणाम न केवल संस्थान का मान बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।”
— विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य
विश्वविद्यालय प्रशासन और विभागाध्यक्ष ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
खबर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212


