पिज़्ज़ा डिलिवरी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सागर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर कटर से हमला

0

पिज़्ज़ा डिलिवरी विवाद ने लिया हिंसक रूप: सागर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर कटर से हमला

सागर। पिज़्ज़ा डिलिवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि डिलिवरी बॉय ने अपने साथियों को बुलाकर सागर यूनिवर्सिटी के छात्रों पर कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद रविवार देर रात 11 बजे आक्रोशित छात्र सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार बिहार निवासी छात्र रितिक राज, जो विवेकानंद हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्होंने डोमिनोज़ से पिज़्ज़ा ऑर्डर किया था। डिलिवरी पॉइंट को लेकर डिलिवरी बॉय छोटू पवार से फोन पर कहासुनी हो गई, इसके बाद सिविल लाइन चौराहा स्थित चौपाटी पर मिलने के दौरान छोटू अपने करीब 6 साथियों के साथ पहुंचा और छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान कटर से हमला किया गया, जिसमें रितिक राज के गाल पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके साथ मौजूद आयुष, संजय कुमार, हर्ष कुमार और प्रियांशु को भी हाथ और गले में चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी के सैकड़ो छात्र सिविल लाइन थाने पहुंच गए। और आरोपियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे, थाना प्रभारी आनंद सिंह ने स्थिति को संभालते छात्रों की शिकायत सुनी और इसके बाद छोटू पवार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here