2 मुस्लिम बहनों ने , दो सगे हिन्दू भाइयों से की शादी। आज थाने में आकर, पुलिस से मांगी सुरक्षा
छतरपुर। जिले के नौगांव से पिछले दिनों 9 फरवरी 2026 को भागी दो युवतियां अपने पतियों के साथ नौगांव थाना पहुंचीं और पुलिस के सामने अपने अपने बयान दर्ज करवाऐ । दोनों युवतियों अलीना एवं शलीना ने कहा कि वह अपने अपने प्रेमियों के साथ 9 फरवरी 2026 को नौगांव से गईं थीं और 20 फरवरी को उन्होंने आर्य समाज मंदिर से हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली है तथा अब वह इन्हीं युवकों के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहती है। इसी तरह दोनों युवकों ने भी बताया कि वह पिछले सात वर्षों से इन लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने 9 फरवरी को नौगांव से भागकर 20 फरवरी को शादी कर ली है और अब वह अपनी अपनी पत्नियों के साथ ज़िन्दगी भर रहेंगे।
फिलहाल पुलिस दोनों जोड़ों और इनके परिजनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है


