कलेक्टर के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने एक दिवसीय प्रशिक्षण

0

कलेक्टर के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने एक दिवसीय प्रशिक्षण

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेतु आपातकालीन चिकित्सा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पदमाकर सभागार में 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

Ad 1

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 06 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें से सागर जिला एक है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत सागर जिले में 246 सड़क सुरक्षा मित्रों का चयन किया जाकर माय भारत पोर्टल पर उनका पंजीयन किया जा चुका है।

सड़क सुरक्षा मित्रों के लिए आपातकालीन चिकित्सा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20.02.2026 को पदमाकर सभागार, मोतीनगर सागर में प्रातः 10ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया जावेगा तथा चयनित सड़क सुरक्षा मित्रों को चयन पत्र, हेलमेट, सेफ्टी जैकेट, परिचय पत्र आदि निःशुल्क प्रदान किये जावेगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उसकी हेण्डलिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here