सागर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन पर सख्त प्रहार
सागर। जिले में वन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन,दो डंपर और दो आरोपियों को मौके से पकड़कर जब्त किया गया। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र ईशरवारा सहायक कमलेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई के दौरान वनरक्षक संतोष ठाकुर और वनरक्षक जितेंद्र सिंह ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खनन कर रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और मौके पर उपयोग में लाई जा रही जेसीबी एवं दो डंपर वाहनों को जब्त कर लिया।जिनके नम्बर MP04GA4586 MP15G3020 है।
कारवाई पी बार कृमाक नम्बर 1287/13 है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।



