सागर में युवक का शव, सिर कुच लकर ह त्या की आशंका, पुलिस जाँच जारी

0

सागर में युवक का शव, सिर कुच लकर ह त्या की आशंका, पुलिस जाँच जारी

सागर। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे हत्या कर पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महार रेजीमेंट के सामने स्थित खेत में सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल कैंट थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक पड़ताल में मृतक की पहचान भैंसा निवासी मनोज अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। मामले की सूक्ष्मता से जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here