बैंकर्स हितग्राहियों को समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण कर लाभान्वित करें – राजनंदनी शर्मा

0

बैंकर्स हितग्राहियों को समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण कर लाभान्वित करें – राजनंदनी शर्मा 

सागर।  बैंकर्स हितग्राहियों को समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण कर लाभान्वित करें। उक्त निर्देश संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा ने कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देश पर बैंकर्स अधिकारियों एवं हितग्राहियों की बैठक में दिए। इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर सी.पी. सिंह, श्री पी.एस. बडोले सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स हितग्राही मौजूद थे।

संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा ने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार सभी बैंकर्स अपने-अपने बैंकों में लंबित प्रकरणों का निराकरण कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को समय सीमा में लाभान्वित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो बैंक समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं कर रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर नोटिस देने का कार्य करें।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा ने कहा कि मार्च के पूर्व सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाए, जिससे कि संबंधित हितग्राहियों को चालू वित्तीय वर्ष में लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैंकर से समन्वय बनाएं एवं हितग्राहियों के साथ बैंक जाकर उनके प्रकरणों के निराकरण में मदद करें।

इसी प्रकार सभी बैंकर्स हितग्राहियों द्वारा तैयार किए गए प्रकरणों में यदि आवश्यकता पड़े तो समय सीमा में उनके स्थल का निरीक्षण कर लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स हितग्राहियों से एकरूपता के साथ दस्तावेजों की मांग करें एवं एक ही समय पर उन्हें सभी आवश्यकताओं एवं दस्तावेजों की जानकारी दें, जिससे कि हितग्राही अनावश्यक रूप से परेशान न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here