बंडा में अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, प्रकरण दर्ज
सागर। खनिज विभाग की टीम ने बंडा के ग्राम उजनेठी में अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया हैं।
वाहन थाना बिनेका में खड़ा किया गया है, बता दें कि ट्रैक्टर ट्रॉली से पत्थर बोल्डरों का अवैध परिवहन किया जा रहा हैं, सूचना पर खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया हैं।
खनिज अधिकारी के अनुसार- ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का हैं जिसपर नम्बर नहीं थे जिसको आशीष लोधी पिता विजय लोधी
निवासी ग्राम डिलोना बंडा चला रहा था।
बहरहाल ट्रैक्टर ट्रॉली को थाना परिसर में खड़ा कराया गया हैं प्रकरण कलेक्टर के समक्ष रखा जाएगा।


