सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संबंध में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे.पी नड्डा. जी से की चर्चा

0

सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संबंध में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे.पी नड्डा. जी से की चर्चा

सागर।   गत दिवस दिल्‍ली प्रवास के दौरान सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्‍हें सागर संसदीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं नवीन सुविधाओं के विस्तार का आग्रह किया।

सांसद डॉ. वानखेड़े ने बताया कि सागर में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री नड्डा ने संगठनात्मक कार्यशैली, जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के अपने अनुभव साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here