करणी सेना ने सवर्ण समाज के साथ नेशनल हाईवे पर 4 घण्टे तक किया चक्का जाम
सागर। देवरी के हाइवे 44 पर चक्काजाम किया गया मामला था बीते दिनों देवरी में एक आंदोलन के दौरान सवर्ण समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी का।
करणी सेना जिला महासचिव नरेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया गया कि ओबीसी महासभा एससी एसटी के संरक्षण मे यूजीसी कानून के समर्थन में बिगत तीन दिन पहले एक रैली निकल गई थी जिसमें कुछ उपद्रवियों द्वारा सवर्ण समाज को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसके आक्रोशित सवर्ण समाज व करणी सेना ने देवरी तहसील अथवा आसपास के समस्त सवर्ण समाज करणी सेना के साथ देवरी के नेशनल हाईवे 44 सिलारी तिराहा पर चक्का जाम कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की हैं।
दरअसल, इस मुद्दे से जुड़े सवर्ण समाज के लोग दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर करवाने के लिए देवरी थाना पहुंचे लेकिन थाना प्रभारी द्वारा रिपोर्ट की जगह सिर्फ आवेदन लेने एवं कार्रवाई का भरोसा दिलाने की बात कही गई। जिससे सभी व्यक्ति सहमत नहीं हुए और एफआईआर करने की मांग करने लगे।
बताया गया है कि थाना प्रभारी एफआईआर न करने से आहत सवर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में सिलारी तिराहा पर नेशनल हाईवे 44 पर जाम लगा दिया।
करीब 4 घंटे तक जाम लग रहा इसके पश्चात रहली एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे कार्यवाही का भरोसा दिया आननफानन में रिपोर्ट दर्ज की गई।
करणी सेना परिवार से जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बमोरी, जिला प्रभारी रविंद्र सिंह बैश, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ वीर सिंह मोकलपुर एवं देवरी तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह सूरज सिंह अभिषेक सिंह एवं समस्त टीम उपस्थित रहे ब्राह्मण समाज एवं जैन समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


