नई दिल्ली के इन 9 स्कूलों को मिली बॉम्ब से उड़ाने की धमकी,प्रबंधन में मचा हड़कंप

0

नई दिल्ली के इन 9 स्कूलों को मिली बॉम्ब से उड़ाने की धमकी,प्रबंधन में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी भरी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आईं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।
सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों ने बिना देरी किए दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी शुरू की गई।

धमकी को गंभीरता से लेते हुए कई स्कूलों में छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया।

प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस इसे फर्जी कॉल मानकर हल्के में नहीं ले रही और हर एंगल से जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकी भरी कॉल्स के सोर्स और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साइबर यूनिट और टेक्निकल टीम्स को भी जांच में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनका मकसद दहशत फैलाना पाया गया। दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here