सागर में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक से जमकर मारपीट

0

सागर में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक से जमकर मारपीट

सागर। कोतवाली थाना में आने वाली अलंकार टाकीज के पास पैसों के लेनदेन को लेकर शनिवार रविवार की दरम्यानी रात युवक के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। इस घटना की शिकायत युवक ने थाना में की। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इतवारी टौरी निवासी फरियादी दीपक पिता कमलचन्द्र जैन ने थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि शनिवार रविवार की दरम्यानी रता करीब पौने दो बजे मुझे तम्मू जैन ने पैसे लेने के लिये अलंकार टॉकीज के पास बुलवाया था। जब मैं पैसे लेने गया तो तम्मू मुझे गालियां देने लगा। मैंने उसे गालियां देने से मना किया तो उसने डण्डे से मारपीट शुरू कर दी। मेरे चिल्लाने पर कुछ लोग वहां आ गए जिन्होंने बीच बचाव किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here