भाजपा ने बदली संगठन की कमान, लोकेन्द्र पाराशर बने सागर जिला प्रभारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को जिलों के प्रभारियों की घोषणा की। इस क्रम में प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर को सागर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पन्ना के पूर्व जिलाध्यक्ष सदानंद गौतम को भाजपा जिला ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नई नियुक्तियों पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकेन्द्र पाराशर के संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से सागर जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यों को नई दिशा व गति प्राप्त होगी




