Wednesday, February 4, 2026

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

Published on

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम कांचरी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के मालिक खेत पर पानी की मोटर चलाने गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
पीड़ित जयनारायण उदेनिया ने पुलिस को बताया कि वह खेती का काम करता है। शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपने रहवासी मकान में ताला लगाकर खेत पर मोटर चालू करने गया था। काम निपटाने के बाद वह देर रात घर लौटा। जैसे ही उसने घर के मुख्य दरवाजे को देखा, ताला टूटा हुआ मिला। इससे उसे अनहोनी का शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
जयनारायण के मुताबिक अलमारी में रखी चांदी की करधौनी, एक सोने की चैन, कान की बालियां, दो जोड़ी पायल, दो गुरिया वाले मंगलसूत्र और दो सोने की चूड़ियां गायब थीं। चोरी का पता चलते ही उन्होंने परिजनों को जानकारी दी और तुरंत नरयावली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए जेवरों का विवरण जुटाना शुरू कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। इधर, गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Latest articles

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से...

More like this

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!