BJP प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के नगर आगमन पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया स्वागत

0

BJP प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के नगर आगमन पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया स्वागत

सागर।मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी माननीय महेंद्र सिंह के सागर नगर आगमन के अवसर पर नगर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया, जिन्होंने मोती नगर चौराहे पर महेंद्र सिंह का पुष्पमाला एवं बुंदेली परंपरा के साथ ढोल बाजे के साथ गरिमामय स्वागत किया।
सांस्कृतिक स्वागत ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखीया,मेघा दुबे, नीरज यादव नीलम अहिरवार रीतेश मिश्रा मनीष चौबे विक्रम सोनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here