सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर में मामूली विवाद बना जानलेवा, कटर से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की हत्या

सागर : सागर शहर में आपसी विवाद में 17 वर्षीय किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना दीनदयाल तिगड्डा के पास हुई, जहां गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने पर कटर मार दिया। मृतक की पहचान सूबेदार वार्ड निवासी अंकुश अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, अंकुश अहिरवार (17) रविवार रात दीनदयाल तिगड्डा के पास अपने एक परिचित नाबालिग के साथ बैठा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वे एक-दूसरे को गालियां देने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने कटर लगने से अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने तुरंत अपनी मां रेखा बाई को फोन लगाया और बताया कि “मेरा विवाद हो गया है।”
घटना के बाद अंकुश के साथी उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग की हत्या की गई है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे।

पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की। यह घटना सागर में आपसी विवाद और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here