Thursday, January 8, 2026

सागर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान जारी

Published on

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस का सशक्त जागरूकता अभियान

सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में सागर यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 06.01.2025 को DNCB उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केंट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक व्यापक यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात मोहन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की महत्ता को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें तिराहों एवं चौराहों पर रेड लाइट का पालन करने, सड़क पर लगे यातायात संकेतक व प्रतीक चिन्हों को समझने एवं उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की तत्काल सहायता कर उसे नजदीकी अस्पताल पहुँचाना एक नेक नागरिक का कर्तव्य है, जिससे बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी यातायात श्री मोहन सिंह ठाकुर द्वारा एक आकर्षक इवेंट/इंटरैक्टिव सेशन आयोजित कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

सागर पुलिस का यह जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि युवा वर्ग में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित कर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा रही हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

More like this

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।