सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

0

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

ग्राम सेवन में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़, 63 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवन में मेन रोड किनारे ट्रांसफार्मर के पास बने एक बाड़े में डेढ़ साल से चल रही गांजे की अवैध खेती का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 63 हरे-गीले गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के निर्देश पर, एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र भदौरिया के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार दोपहर दबिश दी। मौके पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम रविन्द्र पिता श्रीसिंह ठाकुर (32), निवासी ग्राम सेवन बताया।

https://www.threads.com/@khabar_ka_asar/post/DSfMxMyj53C?xmt=AQF07gVjuSRYWzz1-_V7BgGmmZnzmrJdkqk278-D9ST4xO7dUSmyo0J4M7VlAPTurcGrOZXB&slof=1

तलाशी के दौरान बाड़े से गांजे के पौधे बरामद हुए। आरोपी के पास खेती से संबंधित कोई वैध अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने सभी पौधों को पांच बोरियों में भरकर सील किया तथा मिट्टी का नमूना भी जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ़ साल से गांजे की खेती कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here