नही थम रहा साँची पालरो पर अनाधिकृत सामग्री का बिकना

0

नही थम रहा साँची पालरो पर अनाधिकृत सामग्री का बिकना

सागर। शहर में पग-पग पर रखें सांची पालरो की अब जांच की मांग उठने लगी हैं, जानकारों का कहना हैं कि जहां देखो वहां साँची पार्लर के नाम पर अवैध तरीके और रसूख के चलते दुकाने रखवा दी जा रही हैं जिससे अतिक्रमण हो रहा हैं।

अनाधिकृत सामग्री का बिकना

शहर में अनेक जगह साँची पार्लरों पर अनाधिकृत सामग्री कैसे गुटखा, सिगरेट, डिस्पोजल, नमकीन आदि बेचा जा रहा हैं साथ ही अन्य सामग्री भी धड़ल्ले से बेची आ रही हैं।

कार्यवाही के नाम पर दिखावा

शहर में अचानक साँची पार्लरों के नाम पर जगह/जगह टपरे रखवा देने का रिवाज काफी पुराना है, अब टपरो को आधुनिक रूप दे दिया जा रहा हैं पर आज तक यह नही बताया गया कि इनका स्थापन किस नियम के तरह किया जा रहा हैं, साथ ही शासकीय उपक्रम साँची के जिम्मेदार अधिकारी कभी यह झांके तो पता लगे कि हैल्दी साँची के प्रोडक्ट्स के अलावा नुकसानदेह गुटखा, सिगरेट और शराब के साथ लगने वाली सामग्री भी आराम से यहां उपलब्ध हो रही हैं ,सूत्र बताते हैं कि शाम होते ही कुछ साँची पार्लर पर जमघट लगने लगता हैं जो सुरा प्रेमियों का होता हैं।

बहरहाल इतने सब आरोप लग रहे हैं पर स्थानीय प्रशासन के कान में जू भी नही रेंग रही हैं न ही साँची के अधिकारियों की कोई कार्यवाही सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here