मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 04 दिसंबर को खजुराहो प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 04 दिसंबर को खजुराहो प्रवास पर रहेंगे

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 04 दिसंबर 2025 को छतरपुर जिले के खजुराहो के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ग्वालियर एयरपोर्ट से शाम 05:15 बजे वायुयान द्वारा प्रस्थान कर शाम 05:45 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. मोहन यादव खजुराहो एयरपोर्ट से रात्रि 08:30 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here