Tuesday, December 23, 2025

सागर में सूने घर को चोरों ने फिर बनाया निशाना, जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

Published on

सागर में सूने घर को चोरों ने फिर बनाया निशाना, जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले तिलकगंज में स्थित एक सूने मकान के तालें तोड़कर चोर घर के अंदर पहुंचे। जहां चोर ने सोना, चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान में रहने वाला परिवार घूमने के लिए बैंगलुरू गया था, तभी चोरों ने घर में चपत लगा दी। इस मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला जर्ड कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलकगंज निवासी समीर पिता देवेंद्र कुमार जैन ने थाना में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिमसें फरियादी ने बताया कि वह पांच अक्टूबर को अपने परिवार को लेकर घूमने के लिए बैंगलुरू गया था। रविवार की रात दो बजे अपने घर लौटा तो देखा कि मेन गेट के अंदर का दरबाजा टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चार अलमारी व एक ड्रेसिंग का लाक टूटा हुआ है। घर में रखी नकदी, सोना, चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान गायब था। कोई अज्ञात चोर पांच अक्टूबर से 13 अक्टूबर की बीच घर में घुसकर चोरी कर ले गया। समीर ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले भरत पटेल ने बताया कि दो दिन पहले घर के पीछे की लाइट को उसने चालू देखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस सागर...

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज 

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज  सागर।...

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक गिरफ्तार

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक...

वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन, पंचतत्व में विलीन

सागर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर जी...

More like this

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

सागर : विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस सागर...

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज 

सांसद के प्रयास रंग लाए : सागर में हवाई सेवा विस्तार की तैयारियां तेज  सागर।...

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक गिरफ्तार

रात की गश्त में बड़ा खुलासा: पुलिस ने पकड़ी 500 पाव देशी शराब, एक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।