सागर में सोते समय सांप के काटने से दरोगा की मौत

सागर में सोते समय सांप के काटने से दरोगा की मौत

Ad 1

सागर। बहेरिया थाना में आने वाले ग्राम पिपरिया चमारी निवासी एक अधेड़ को सोते समय सांप ने काट लिया। जिसे तुरंत परिजनों ने बीएमसी में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम पिपरिया चमारी निवासी दरोगा पिता चौदा अहिरवार 50 वर्ष को सोते समय सांप ने काट लिया था। सांप के काटने की जानकारी लगते ही परिजनों ने तुरंत उसे बीएमसी में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि मृतक अपने घर पर बिस्तर जमीन पर लगाकर सो रहा है। सोते समय एक काले नाग ने उसे काट लिया था। मृतक के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य उक्त स्थान पर पहुंचे। कुछ सदस्य उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए वहीं कुछ सदस्यों ने सांप के घर में होने की जानकारी कर्रापुर निवासी स्नेक कैचर को दी। जिसने कड़ी मसक्कत के बाद सांप को पकड़ा। पकड़ा गया सांप काफी जहरीली प्रजाति का बताया जा रहा।