होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

सागर में डीडी कंपलेक्स के इन 39 दुकानों पर 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए बकाया, जमा राशि होगी राजसात,नोटिश जारी

डी डी कंपलेक्स के 39 दुकानों द्वारा बकाया प्रीमियम राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए जमा न करने पर आवंटन ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra singh

Post date

Published on:

| खबर का असर

डी डी कंपलेक्स के 39 दुकानों द्वारा बकाया प्रीमियम राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए जमा न करने पर आवंटन निरस्त कर जमा राशि को राजसात करने नोटिस जारी

सागर। नगर निगम परिषद में लिए गए निर्णय के पालन में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार कटरा बाजार स्थित डीडी कांपलेक्स की आवंटित 39 दुकानों की बकाया प्रीमियम राशि दुकानदारों द्वारा जमा न करने पर दुकानों का आवंटन निरस्त कर संबंधित दुकानदारों की जमा राशि राजसात करने के लिए बाजार प्रभारी द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं ।

RNVLive

सहायक आयुक्त एवं बाजार प्रभारी आनंद मंगल गुरु ने बताया कि कटरा बाजार स्थित डीडी कांपलेक्स के दुकानदारों को बकाया प्रीमियम राशि को जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं , नगर निगम को डी डी कांपलेक्स के दुकानदारों से 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए लेना है,अगर दुकानदारों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी तो डी डी कांपलेक्स की 39 दुकानों के आवंटन को निरस्त करते हुए उनके द्वारा जमा की गई राशि को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।

इन दुकानों को बकाया प्रीमियम राशि जमा करने दिए गए नोटिस

सुधीर कुमार जैन 15 लाख 78 हजार 640/- , सुरेन्द्र कुमार जैन 40 लाख 30 हजार 315/-, कैलाश कुमार हसानी 52 लाख 27 हजार 196/- सुरेन्द्र कुमार जैन 12 लाख रुपए ,देवी बाई मंगवानी 40 लाख 80 हजार 856/-,राजेश साहू 37 लाख 22 हजार 500/-,सुशील कुमार जैन 12 लाख 30 हजार 634/-, शुभम सिंह चौधरी 31 लाख 98 हजार 343/-,प्रीतम कुमार आर्य 53 लाख 21 हजार ,नीरज बाबूलाल जैन 15 लाख 10 हजार 601/-,रामगरीब केशरवानी 61 लाख 83 हजार 499/-,संगीता पाण्डेय 24 लाख 21 हजार 500/-,चन्द्र प्रकाश शर्मा 24 लाख 11 हजार 500/-
पुनीत शर्मा 24 लाख 12 हजार 500/-,रंजीत चौरसिया 42 लाख 92 हजार 621/-,इन्द्रेश पांडेय 19 हजार 10 हजार 500/- लक्ष्मी जैन 30 लाख 06 हजार 625/-,प्रियंक दीक्षित 32 लाख 13 हजार,तबस्सुम बेगम 19 लाख 54 हजार 625/-,अहिल्या शुक्ला 30 लाख 24 हजार 625/-,ममता उपाध्याय 14 लाख 14 हजार 625/,राजेश कुमार जीवतानी 10 लाख 14 हजार 938/-,शुभम जैन 29 लाख 99 हजार 126/,राखी सिंघई 33 लाख 14 हजार ,प्रीतम आर्य 30 लाख 41 हजार ,अंजना झुडेले 10 लाख 71 हजार 377/-
अश्विनी साहू 18 लाख 16हजार 699/-,संजय जैन / हुकुमचंद 25 लाख 6 हजार 573/-,अंजना जैन 11 लाख 20 हजार 257/-,जतिन खियानी 19 लाख 99 हजार 950/-,अविनाश निरंकारी 20 लाख11 हजार 101/-,दुष्यंत तिवारी 24 लाख16 हजार 401/- अनुराग सोनी 50 लाख 36 हजार कुल बकाया राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार है।