होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी

सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्वीकृति व स्थल चयन के लिए प्रशंसा और आभार का दौर जारी, महापौर का बयान आया सामने

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्वीकृति व स्थल चयन के लिए महापौर ने पूर्व गृहमंत्री सिंह का आभार  व्यक्त किया सागर। सागर सिटी ...

विज्ञापन
Photo of author

Gajendra singh

Post date

Published on:

| खबर का असर

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्वीकृति व स्थल चयन के लिए महापौर ने पूर्व गृहमंत्री सिंह का आभार  व्यक्त किया
सागर। सागर सिटी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव व इस हेतु 1 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री, वर्तमान खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सागर नगर निगम परिषद ने प्रतिमा की स्थापना हेतु सिटी स्टेडियम परिसर का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने यहां जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विभागीय मंत्री के रूप में लगभग दो वर्ष पूर्व सागर नगर में देश के गौरव महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी थी जो तभी आवंटित हो कर निगम के पास आ गई थी। तत्पश्चात पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ही प्रतिमा स्थापना के लिए सिटी स्टेडियम का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम करते हुए  परिसर में ही उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था। उनके प्रस्ताव को ही स्वीकार किया जाकर निगम परिषद ने उक्त निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया है।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि सागर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह जी का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। सागर नगर की समस्त जनता की ओर से प्रथम नागरिक के रूप में मैं इस एतिहासिक कार्य के लिए उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूं।
प्रतिमा फ़ोटो प्रतीकात्मक