निगमायुक्त के प्रयासों से नगर निगम सागर ने सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 96.57 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड रैंक हाँसिल की

निगमायुक्त के प्रयासों से नगर निगम सागर ने सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में 96.57 अंक प्राप्त कर ए-ग्रेड रैंक हाँसिल की

चौथी बार मध्यप्रदेश में सागर नगर निगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

नगर निगम आयुक्त खत्री ने टीम को बधाई दी

सागर। नगर निगम सागर ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग मप्र शासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश की 16 नगर निगमों में 96.57 अंक प्राप्त कर ए- ग्रेड के साथ ही मध्यप्रदेश में चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रति माह 16 नगर निगमों की सी एम हेल्पलाइन की शिकायत निवारण प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है। इस आंकलन में सागर नगर निगम ने 96.57% अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में नगर निगम के इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि प्राप्त हुई है और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

निगमायुक्त द्वारा शिकायतों की प्रतिमाह की जा रही मॉनिटरिंग

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया की प्रतिमाह नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा संबंधित विभागों की शिकायतों का समय सीमा में संतोषजनक समाधान कराया जा रहा है। निगमायुक्त के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि सागर नगर निगम के इतिहास में प्रदेश में अपनी पहचान को और अधिक मजबूत करते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करते हुए प्रदेश में चौथी बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का उदाहरण पेश किया है।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने
इस उपलब्धि के प्राप्त होने पर नगर निगम के सभी अधिकारियों, इंजीनियर व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है तथा आगामी समय में इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है।