Friday, January 9, 2026

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 81 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

Published on

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 81 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार तड़के उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था।
मेवाड़ राजवंश के प्रमुख स्तंभ थे अरविंद सिंह
अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।
अरविंद सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे यूके गए, जहां उन्होंने सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय काम भी किया।
एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष रहे
अरविंद सिंह मेवाड़ न केवल मेवाड़ राजवंश के संरक्षक थे, बल्कि उन्होंने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जो राजस्थान के कई ऐतिहासिक होटलों का संचालन करता है। इसके अलावा, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे।

उदयपुर में शोक की लहर
महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर और मेवाड़ राजघराने से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुट रहे हैं।

Latest articles

MP में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई,पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन की मौत

MP में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई,पूर्व गृहमंत्री की बेटी...

सागर में विवादित प्रापर्टी में लगी आग, कोर्ट के स्टे के बावजूद लगा था काम

सागर में विवादित प्रापर्टी में लगी आग, कोर्ट के स्टे के बावजूद लगा था...

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए

स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025-26 हेतु निगमायुक्त ने ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए सागर। स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता...

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...