Saturday, December 13, 2025

एम.पी. टूरिज्म द्वारा निर्मित नवीन टीवी कमर्शियल “मोह लिया रे” लॉन्च

Published on

spot_img

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी से बनाया जीवंत, 69वें स्थापना दिवस पर एम.पी. टूरिज्म की सौगात

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने म.प्र. के 69वें स्थापना दिवस के खास अवसर पर एम.पी. टूरिज्म द्वारा निर्मित नवीन टीवी कमर्शियल (टी.वी.सी.) “मोह लिया रे” को लॉन्च किया। मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को नए रंग-रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से टीवीसी का निर्माण करवाया है। प्रख्यात अभिनेता श्री पंकज त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी से इसे जीवंत बनाया है।

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक एम.पी. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश विश्व में अपने मनोहारी स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। हमारा प्रयास हमेशा रहा है कि राज्य के आकर्षक पर्यटन स्थलों को न केवल देश में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक नई पहचान दिलाई जाए। नवीन टीवीसी “मोह लिया रे” अत्यंत रोचक, रंगीन और जीवंत है। यह पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

“मोह लिया रे” – एक नया नजरिया
“मोह लिया रे” टीवीसी में उज्जैन, ओरछा, ग्वालियर, खजुराहो सहित मध्यप्रदेश के अद्वितीय प्राकृतिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों और समृद्ध वन्य जीवन को दर्शाया गया है। यह पर्यटकों के मन को मोहते हुए उन्हें मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित कर रहे है। गीतकार इरशाद कामिल के खूबसूरत बोलों को अभिषेक अरोड़ा के संगीत ने संगीतमय अभिव्यक्ति दी है। इस विशेष टीवीसी में मशहूर गायक दिव्य कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस टीवीसी के जरिए एक बार फिर दर्शकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्यप्रदेश ने मोह लिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लॉन्च किये यह “जो आया वो वापस आया, ये एम पी की माया” टीवीसी को खासी लोकप्रियता प्राप्त हुई है। इसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 2 करोड़ 97 लाख और 71 हजार से अधिक बार देखे जा चुका है। इंस्टाग्राम पर 92 लाख 62 हजार 161, फेसबुक पर 1 करोड़ 26 लाख 37 हजार 120, यूट्यूब पर 63 लाख 65 हजार 305 और ट्वीटर पर 15 लाख 07 हजार व्यू प्राप्त हुए है।

प्रदेश के आकर्षक टीवीसी का सफर में 2023- एमपी की माया, 2018-तक तक, 2016- एमपी में दिल हुआ बच्चे सा, 2013- रंग है मलंग है, 2010- एमपी अजब है सबसे गजब है, 2008- हिंदुस्तान का दिल देखा और, 2006- तिल देखो ताड़ देखो, हिंदुस्तान का दिल देखो शामिल है

Latest articles

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर हुआ सम्मान

सागर के जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर विधायक शैलेन्द्र...

More like this

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।