Saturday, December 13, 2025

इंदौर की घटना पर सीएम का सख्त रुख़ बोलें कोई भी अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Published on

spot_img

सुशासन की व्यवस्था में पटाखे जलाने से रोकना अनुचित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दीपावली के अवसर पर इंदौर से जानकारी आयी कि वहां एक स्थान पर कुछ बच्चों एवं अन्य लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया, जो अनुचित है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं कर सकता।

यदि कोई अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान है।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी राज्यों में सुशासन के लिए जानी जाती है। शासन की व्यवस्था प्रभावी होने पर कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता। किसी को पटाखे जलाने से नहीं रोका जा सकता। ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इंदौर में उन लोगों को उसी स्थान पर पटाखे जलाने का अवसर दिया गया, जिन्हें पटाखे जलाने से रोका गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने दायरे में रहकर सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

Latest articles

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर हुआ सम्मान

सागर के जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर विधायक शैलेन्द्र...

More like this

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का सागर प्रवास कल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी...

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में सागर की गौरी का चयन

69 वी शालेय राज्य स्तरीय 19 वर्ष क्रिकेट मध्यप्रदेश की टीम में गौरी का...

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही विजेता

बिजली कंपनी की चल रही चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, फाईनल में बिरसिंहपुर रही...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।