Friday, December 5, 2025

MP: भीषण सड़क हादसा, जैन परिवार के 5 लोगो की मौत 1 घायल

Published on

spot_img

MP: भीषण सड़क हादसा, जैन परिवार के 5 लोगो की मौत 1 घायल

सागर। सानौधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम गढ़ाकोटा मार्ग पर जटाशंकर घाटी पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार पर चढ़ गया। जिससे कार सवार दब गए। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक को कार से हटाया। इसके बाद कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान जेसीबी और सब्बल की मदद से कार के गेट तोड़े गए और कार से घायल व शवों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार परसोरिया निवासी जैन परिवार शुक्रवार की शाम सागर में निजी काम पूरा कर वापस अपने घर परसोरिया लौट रहा था। इसी दौरान सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर स्थित जटाशंकर घाटी के पास दमोह की ओर से आ रहे राजस्थान पासिंग आयशर (ट्रक) से कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार पर चढ़ गया। जिससे कार सवार दब गए। घटना के समय कार में छह लोग सवार थे। दुर्घटना में इन लोगों की मौत हुई
भीषण दुर्घटना में परसोरिया निवासी संदेश पिता सुरेश चंद जैन उम्र 38 साल, प्रभा पति सुरेश चंद जैन उम्र 60 साल, नैनसी पति शैलेंद्र जैन उम्र 30 साल, निधि पति संदेश जैन उम्र 32 साल, उत्कर्ष पिता शैलेंद्र जैन उम्र 6 साल की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर बबलू पिता अजीत खान उम्र 40 साल निवासी परसोरिया गंभीर घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest articles

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित सागर। संभाग आयुक्त ...

More like this