Wednesday, February 4, 2026

सागर में पेपर ब्लाक चोर पर निगम ने कराई FIR, ट्रैक्टर भी जप्त

Published on

पेबर ब्लॉग चोरी करने वाले के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए निगमायुक्त ने
मुख्य आरोपी अभिषेक विलाटिया को हिरासत में लेकर ट्रेक्टर सहित माल को जप्त

सागर। नागरिकों की सुविधा हेतु नगर निगम द्वारा रामाश्रम होटल दीनदयाल चौराहा के सामने लगवाए गए पेवर ब्लॉक को निकाल कर चोरी कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जाने की जानकारी निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को प्राप्त हुई तो उन्होंने स्वयं स्थल निरीक्षण किया और संबंधित कार्य करने वाली एजेंसी को तत्काल पुलिस में एफआईआर कराने के निर्देश दिए।

पेवर ब्लॉग चोरी की एफआईआर होने पर पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्रवाई करते हुए 30 जुलाई बुधवार को चोरी करने वाले मुख्य अभियुक्त अभिषेक विलाटिया लक्ष्मीपुरा वार्ड सहित ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 15-एसी 5472 जिसके मालिक पुरुषोत्तम अहिरवार विश्वासी स्कूल के पास छोटा करीला से जप्ती कर थाना गोपालगंज में रखा गया है तथा राशि 45 हजार रुपए के माल की जप्ती अभिषेक तिवारी एवं पवन कुर्मी से की गई है।
निगम आयुक्त ने कहा है कि कुछ लोग ऐसी प्रवृत्ति के होते हैं जिन्हें विकास कार्य और सौंदर्यीकरण अच्छा नहीं लगता है इसलिए वह शासकीय संपत्ति एवं जन सुविधाओं के कराए गए कार्यों को क्षति पहुंचाते हैं जबकि ऐसे व्यक्ति नगर विकास के साथ-साथ शहर की सुंदरता के लिए भी बाधक है इसलिए नागरिकों को चाहिए कि वह ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर सख्त कार्रवाई करवाने के लिए आगे आएं ।
निगमायुक्त ने नगर निगम के सभी इंजीनियरों, जोन प्रभारी एवं कर संग्राहकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वार्ड में जन सुविधाओं हेतु किए गए कार्यों की लगातार निगरानी करें और इस प्रकार शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, चोरी करने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएं।

Latest articles

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

More like this

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!