Wednesday, February 4, 2026

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन धरना प्रदर्शन तीसरे भी जारी

Published on

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन धरना प्रदर्शन तीसरे भी जारी

सागर। जबलपुर मंडल रेल प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों एवं रनिंग एवं ट्रैकमैन कर्मचारियों के हो रहे शोषण के विरोध में बेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन शाखा सागर नें प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर अनिश्चितकालीन धरने के तहत आज तीसरे दिन भी धरना दिया गया
धरने पर लगभग 60 रेल कर्मचारी शामिल हुए और सभी कर्मचारियों नें रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए वर्क टू रूल काम करने की धमकी दी।
यूनियन के शाखा सचिव नवीन तिवारी ने बताया कि रनिंग कर्मचारी रेल प्रशासन की तानाशाही से तंग आ चुके है, मजबूर होकर यूनियन को अनिश्चितकालीन धरना का आयोजन करना पड़ रहा है, यदि दमोह रनिंग रूम बंद नहीं किया गया और इंटेक कोटा लागू नहीं किया गया तो यूनियन और तीव्र गति से आंदोलन करेगी।
वही यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कुर्मी ने बताया कि यूनियन किसी भी कीमत पर अपना आंदोलन वापस नहीं लेगी जब तक की रेल कर्मचारियों की सभी मांगों पर रेल प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं ले लेता तब तक आंदोलन यूं ही चलता रहेगा, यूनियन सभी रनिंग कर्मचारियों से आवाहन करती है कि वह वर्क टू रूल काम करें।
शाखा के संगठन सचिव राजेश पटेल ने बताया की सागर डिपो के सभी रनिंग कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग कर्मचारी पूरी एकता के साथ आंदोलन में सहयोग कर रहे हैं और तब तक आंदोलन बंद नहीं करने देंगे जब तक की हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता।
आज के धरना प्रदर्शन में पीके कौरव,देवेंद्र मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, एस एन श्रीवास्तव,प्रमेश पाठक रत्नेश पाठक, अमित राजपूत,मनोज सरकार, पवन पटेल, जी एन पटेल, अमित सेन,गेरेद्र सिंह, गजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

Latest articles

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

More like this

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...
error: Content is protected !!