Friday, December 5, 2025

ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर करली आत्महत्या

Published on

spot_img

ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर करली आत्महत्या

जबलपुर। एक ठेकेदार ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह गोहलपुर थाना इलाके के बधाइयां मोहल्ले की है।

56 वर्षीय भगवान सिंह ठाकुर ने अपने कमरे में सुबह 10.30 बजे सुसाइड किया। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। ठाकुर नगर निगम के अलावा रेलवे में भी ठेकेदारी का काम करते थे।

उनके बेटे हर्ष सिंह ठाकुर ने बताया कि मई 2023 से नगर निगम में किए गए कामों की ऐवज में लाखों रुपए का पेमेंट अटका है। 60 से 70 लाख रुपए फंसे हैं। निगम के अकाउंट ऑफिसर पापा का बिल पास नहीं कर रहे थे। इसे लेकर वे कई बार नगर निगम के बड़े अधिकारियों से भी मिले, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।

हर्ष के मुताबिक, बड़ी बहन की शादी 18 फरवरी को तय है। ऐसे में पिता पैसों के इंतजाम को लेकर परेशान थे। कई मर्तबा उन्होंने अपनी समस्या घर में भी बताई। उन्होंने यह भी बताया था कि नगर निगम के कई दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिल पास नहीं हो रहा है।
महापौर बोले- जानकारी लेकर करेंगे कार्रवाई

महापौर जगत बहादुर अन्नू ने कहा, ‘ऐसा बताया जा रहा है कि पेमेंट अटकने का मामला है। मुझे पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी लेंगे और अगर कहीं गलती होगी, किसी की कमी होगी तो उस पर कार्रवाई भी निश्चित होगी।’ भगवान सिंह ने जिस बंदूक से सुसाइड किया, उसका लाइसेंस 1 महीने पहले ही मिला है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी और दो बेटे हैं। बेटी सबसे बड़ी है।

Latest articles

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित सागर। संभाग आयुक्त ...

More like this