Tuesday, December 16, 2025

सागर में फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

Published on

सागर में फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुहली में 20 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो युवती का शव फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार ग्राम मुहली निवासी अंगूरी पिता खचौरी अहिरवार उम्र 20 वर्ष ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो युवती फंदे पर झूल रही थी। परिवार वालों के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतका के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतका पांच बहन और एक भाई मृतका सबसे बड़ी थी। सुबह उसके पिता घर के आंगन में बने चबूतरे पर गांव के लोगों के साथ बैठे थे। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान पिता ने किसी काम के लिए बेटी मिला। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में अंगूरी का शव फंदे पर लटक रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। युवती ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस संबंध में परिवार वालों को जानकारी नहीं है। मामले में बहेरिया थाना पुलिस मर्ग कायम कर सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है।

Latest articles

सागर में आये से अधिक संपत्ति के मामलें में 5 साल की सजा और 40 लाख का जुर्माना हुआ

सागर। अभियुक्त चंद्रशेखर ढिमोले के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (एतस्मिन पश्चात अधि. 1988)...

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा ज्ञान

मृत्यु के बाद भी सेवा: स्व. गणेश प्रसाद का देहदान, मेडिकल छात्रों को मिलेगा...

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा- रघु ठाकुर

सागर फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा आचरण फिल्म स्टेशन के डायरेक्टर सुनील जैन...

SAGAR: अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और जिला बदर की कार्रवाई हो- रघु ठाकुर

शहर की कानून व्यवस्था ठीक करने मोर्चा संरक्षक रघु ठाकुर ने नागरिकों के साथ...

More like this