नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर विचार समिति मोहल्ला विकास की महिलाओं ने खुशी मनाई

0

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने पर विचार समिति मोहल्ला विकास की महिलाओं ने खुशी मनाई

सागर। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% सीटें देने वाला महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) दोनों सदनों में पारित हुआ। इस उपलक्ष्य में विचार समिति द्वारा संचालित मोहल्ला विकास योजना के
विभिन्न परिवारों में खुशी मनाई गई और जगह-जगह महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए बताया कि अब महिलाओं को आगे लोकतंत्र में सीधे हिस्सेदारी मिलेगी। विचार समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने इस विधेयक की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लागू होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा। नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा, वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में समिति की कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत, समन्वयक आशा साहू, रचना पटैल तिलकगंज वार्ड, दीप्ति पटैल सदर, मंजू रैकवार गंगा मंदिर रानीपुरा, अंजना पटैल राजीवनगर पटैल मंदिर, ममता अहिरवार तुलसीनगर वार्ड आदि उपस्थित थीं।